April 28, 2026 - 6:57 pm

Uttarakhand: कट्टे में बंद मिला युवती का शव, छह दिन पुराना होने की आशंका

spot_img
Must Read

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में सड़क किनारे जंगल में एक कट्टे में बंद युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव करीब छह दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मांडूवाला में सड़क किनारे जंगल की ओर से एक कट्टे से तेज दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का शव मिला। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मृतका की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शुरुआती जांच में शव करीब छह से सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

मृतका की पहचान के लिए जिले के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला के शव को घुटने मोड़कर कट्टे में भरा गया था। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर हस्ताक्षर: निर्यात को 100% शुल्कमुक्त पहुंच, 20 अरब डॉलर निवेश का वादा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों में नए दौर की शुरुआत हुई। दोनों देशों ने...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img