देहरादून। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब जल्द ही चयनित हेली कंपनियों को विभिन्न हेलिपैड से उड़ानों की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी, जिसके बाद टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि हेली सेवा का संचालन एक दिन पहले 21 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इस बार गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा स्थित कुल नौ हेलिपैड से हेली सेवाएं संचालित की जाएंगी।
यूकाडा के अनुसार, कंपनियों के चयन के बाद किराया तय किया जाएगा। इसके पश्चात ही टिकट बुकिंग के लिए स्लॉट की तिथि घोषित की जाएगी। इस वर्ष यात्रियों को हेली टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से करनी होगी।
यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देश मिलते ही बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।



