May 23, 2026 - 1:49 am

Dehradun गोलीकांड: ब्रिगेडियर की हत्या पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, सरकार को घेरा

spot_img
Must Read

देहरादून के जोहड़ी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की दिनदहाड़े हत्या के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि देहरादून में जिस तरह एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की निर्मम हत्या हुई है, वह साफ दर्शाता है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जो लोग सरहद पर देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करते हैं, वही आज अपने ही शहर में असुरक्षित हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न समुदाय भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं, जबकि भाजपा शासन में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जो उत्तराखंड कभी शांति और सुरक्षा के लिए जाना जाता था, वह अब हिंसा, हत्या और डर के साए में सिमटता जा रहा है।

घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है और मामले की जांच तेज कर दी गई है। वहीं, इस वारदात को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img