March 10, 2026 - 7:53 pm

Kichha: 6000 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, 51 हजार रुपये भी बरामद

spot_img
Must Read

किच्छा। पुलिस ने कार सवार सिरौलीकला निवासी एक युवक को 6000 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि रविवार को प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू (किच्छा) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रभारी राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्र के डीडी चौक के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दरऊ चौराहे की ओर से आ रही काले रंग की कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर कार मोड़कर बस स्टेशन की ओर भागने लगा।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे एक कट्टे से सफेद रंग के 25 डिब्बों में 6000 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। इसके अलावा कार के डैशबोर्ड से 51 हजार रुपये नकद भी मिले।

एसएसपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. शाहबाज निवासी वार्ड-19, रजा मस्जिद के पास, सिरौलीकला थाना पुलभट्टा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह कैप्सूल उसे उसके भाई रईस अहमद ने दिए थे, जिन्हें वह नशे के आदी लोगों को बेचने के लिए ले जा रहा था।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Varun Dhawan: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद लेंगे लंबा ब्रेक, परिवार और बेटी के साथ बिताएंगे समय

मुंबई। अभिनेता वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म की...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img