April 25, 2026 - 2:47 am

Rudrapur: जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का कुमाऊं कमिश्नर ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

spot_img
Must Read

रुद्रपुर। कुमाऊं कमिश्नर एवं जिला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक रावत ने मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया का जायजा लेते हुए ई-मानचित्र प्रणाली में तेजी लाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने प्राधिकरण में दर्ज विभिन्न वादों की स्थिति की भी जांच की और नियमित क्षेत्र से संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों और पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ही भवन मानचित्रों पर निर्णय लिया जाए।

कमिश्नर ने प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति और राजस्व वसूली की भी समीक्षा की तथा वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। प्राधिकरण की ओर से संचालित विभिन्न सिविल कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। इस दौरान वर्तमान में चल रहे, प्रस्तावित और पूर्ण हो चुके कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, डीडीए के उपाध्यक्ष जय किशन, सचिव पंकज उपाध्याय, एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी, एमएनए शिप्रा जोशी, एसडीएम ऋचा सिंह, अभय प्रताप सिंह, गौरव पांडेय, रविंद्र जुआठा और लोनिवि के अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

I-PAC छापेमारी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आचरण ने लोकतंत्र को खतरे में डाला

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और Enforcement Directorate (ईडी) के बीच चल रहे विवाद में...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img