March 26, 2026 - 4:23 am

लेजेंड्री सिंगर, पंकज उदास ने ली आखिरी सांस, काफी समय से चल रहे थे बीमार

spot_img
Must Read

पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। लंबी बीमारी से जूझ रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास ने आज सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया।

बॉलीवुड के मशहूर गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। सिंगर ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांसें ली हैं। बताया जा रहा है कि वो लंब समय से बीमारी से जूझ रहे थे। सिंगर की बेटी नायाब ने उनके निधन की जानकारी दी है। उनका परिवार मुश्किल भरे दौर से गुजर रहा है। पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को हुआ। वो एक गजल गायक के रूप में उभरे। भारतीय संगीत इंडस्ट्री में उनकी तुलना तलत अजीज़ और जगजीत सिंह जैसे अन्य संगीतकारों से होती थी।

पंकज उधास की बेटी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी कर परिवार का स्टेटमेंट जारी किया है। इस पोस्ट में कहा गया, ‘अत्यंत दुख के साथ हम आपको बता रहे हैं कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वे लंबे वक्त से बीमार थे।’ बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे उनकी मुंबई के एक अस्पताल में मौत हुई थी। पंकज उधास का पार्थिव शरीर अभी ब्रीच कैंडी अस्पातल में ही है। भाइयों का इंतजार किया जा रहा है। कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img