देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में आज प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को पदोन्नति दी गई।
अपर शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत अजय नौडियाल को शिक्षा निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी पदोन्नति को विभागीय प्रशासनिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
वहीं, संयुक्त निदेशक पद से मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रावत, पद्मेंद्र सकलानी तथा प्रमेन्द्र कुमार को पदोन्नत कर अपर शिक्षा निदेशक बनाया गया है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन पदोन्नतियों से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने और शैक्षिक योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।


