April 13, 2026 - 8:26 am

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट प्रकरण: विधायक ने मांगी माफी, शिक्षकों से काम पर लौटने की अपील

spot_img
Must Read

उमेश शर्मा काऊ ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट के मामले में संबंधित पक्षों से माफी मांगते हुए गहरा खेद व्यक्त किया है। उन्होंने आंदोलित शिक्षक-कर्मचारियों से विवाद समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की, ताकि स्कूलों में परीक्षाओं सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक काऊ ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और इस प्रकार की स्थिति नहीं बननी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि वह एक स्कूल का नाम भूमि दानकर्ता के नाम पर रखने के प्रस्ताव की जानकारी लेने के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय गए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई, जो आगे चलकर हंगामे में बदल गई।

विधायक ने कहा, “जाने-अनजाने हुई इस घटना का मुझे बेहद खेद है। शिक्षा निदेशालय में हंगामा करना किसी का उद्देश्य नहीं था।” उन्होंने प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठनों और शिक्षकों से अपील की कि वे काम पर लौटें, जिससे शैक्षणिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों और शिक्षकों के हित में लगातार कार्य कर रही है। मारपीट की घटना के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर के उनके साथ मौजूद होने के सवाल पर विधायक स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि जिस दिवंगत व्यक्ति के नाम पर स्कूल का नाम रखने की मांग की जा रही है, वह उक्त हिस्ट्रीशीटर के मौसा थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Rudrapur: अटरिया मेले में इस बार फीकी पड़ी रौनक, दिन में सन्नाटा, शाम को जुट रही भीड़

रुद्रपुर। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शुरू होने वाला अटरिया मेला इस बार अन्य वर्षों की तुलना में फीका...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img