March 26, 2026 - 11:02 am

पासपोर्ट रैंकिंग, भारत पंहुचा 85वें स्थान पर, 6 देशों का पासपोर्ट सबसे पावरफुल

spot_img
Must Read

रैंकिंग में भारत 5 पायदान फिसलकर 85वें स्थान पर आ गया है। 2023 में भारत 80वें स्थान पर था। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल भारतीय 5 ज्यादा देशों में वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। 2023 में भारत के लोग 57 देशों में बिना वीजा ट्रैवल कर सकते थे, जबकि इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 62 हो गया है।

वहीं, दुनिया में 6 देशों के पास सबसे पावरफुल पासपोर्ट है। इनमें जापान, सिंगापुर, स्पेन, फ्रांस, इटली और जर्मनी शामिल हैं। ये रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा पर आधारित है।

टॉप 5 रैंकिंग में सबसे ज्यादा यूरोपीय देश
पासपोर्ट रैंकिंग में शुरुआती 5 पायदान पर यूरोपियन देशों का दबदबा है। इसमें दूसरे स्थान पर फिनलैंड, स्वीडन और साउथ कोरिया हैं, जिनके नागरिक बना वीजा के 193 देशों में ट्रैवल कर सकते हैं। वहीं ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड के पासपोर्ट को थर्ड रैंकिंग मिली है।

पावरफुल पासपोर्ट के मामले में सबसे ऊंची छलांग UAE ने लगाई है। इस देश ने 2014 के बाद से अपने वीजा-फ्री स्कोर में 106 देशों को जोड़ा है, जिसके साथ 2024 के फर्स्ट हाफ के लिए UAE की पासपोर्ट रैंकिंग 12 रही है। वहीं अमेरिका का पासपोर्ट छठे और ब्रिटेन का तीसरे स्थान पर है। चीन की पासपोर्ट रैंकिंग 64 है।

PAK के पास दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट है। पाकिस्तान की पासपोर्ट रैंकिंग 106 है। यहां के नागरिक 34 देशों में वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। करीब 2 साल से जारी जंग के बावजूद यूक्रेन का पासपोर्ट न सिर्फ भारत, बल्कि रूस के पासपोर्ट से भी ज्यादा पावरफुल है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img