March 16, 2026 - 2:03 am

Pithoragarh Accident: कार खाई में गिरी, सेना के जवान समेत तीन की मौत, एक गंभीर

spot_img
Must Read

पिथौरागढ़ जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के एक जवान सहित तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास हुआ, जब मुनस्यारी जा रही एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार को कुछ युवक इनोवा कार से मदकोट मार्ग होते हुए मुनस्यारी की ओर जा रहे थे। बंगापानी से लगभग एक किलोमीटर पहले एन बैंड के पास अचानक कार चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सीधे खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घटनास्थल पर लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी, मूल निवासी धूरातोली (मुनस्यारी) और हाल निवासी जीआईसी पिथौरागढ़, तथा अंकित पांडे (27) पुत्र बसंत पांडे, निवासी दौला (पिथौरागढ़) मृत पाए गए।

वहीं गंभीर रूप से घायल आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत और देवेश पंत, दोनों निवासी पिथौरागढ़ को पहले निजी वाहनों से और बाद में 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेजा गया। लेकिन रास्ते में अस्कोट के पास आयुष पंत ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतकों में शामिल लक्ष्मण सिंह नेगी भारतीय सेना की एएमसी (आर्मी मेडिकल कोर) में कार्यरत थे। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Six-pack abs: 1980 में शुरू हुआ सिक्स पैक एब्स का ट्रेंड, जॉन-ऋतिक-सलमान से पहले किस बॉलीवुड अभिनेता ने की थी इसकी शुरुआत

मुंबई। बॉलीवुड में आज सिक्स-पैक एब्स का ट्रेंड आम हो चुका है। फिल्मों में हीरो शर्टलेस होकर अपनी फिट...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img