June 17, 2026 - 5:02 am

Udham Singh Nagar News: डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच युवकों का पुलिस एक्ट में चालान

spot_img
Must Read

बाजपुर। गांव खुशालपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान लात-घूंसे चलने से दो युवक घायल हो गए। घटना से समारोह में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर बन्नाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और सख्त हिदायत देकर मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात गांव खुशालपुर निवासी एक व्यक्ति के घर शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

हंगामे की सूचना मिलने पर बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी के एसआई भरत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

चौकी प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत ने बताया कि मामले में अक्षय, विशाल, सुजल, नमन और अमित के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img