March 26, 2026 - 3:18 am

PM मोदी ने गुजरात में देश के सबसे लंबे केबल-स्टे ब्रिज Sudarshan Setu का किया उद्घाटन, बेट द्वारका मंदिर में किए दर्शन

spot_img
Must Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के द्वारका में भारत के सबसे लंबे केबल-आधारित ब्रिज का उद्घाटन किया। पीएम मोदी सुदर्शन सेतु का उद्घाटन के करने के बाद बेट द्वारका जी मंदिर भी गए। उन्होंने बेट द्वारका मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। बता दें कि गुजरात के ओखा और बेयट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाले ‘सुदर्शन सेतु’ का निर्माण 979 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। पीएम मोदी ने अक्टूबर 2017 में 2.3 किमी लंबे पुल की आधारशिला रखते हुए कहा था कि यह पुराने और नए द्वारका के बीच एक कड़ी के रूप में काम करेगा। जिस पुल को ‘सिग्नेचर ब्रिज’ के नाम से जाना जाता था, अब उसका नाम बदलकर ‘सुदर्शन सेतु’ या सुदर्शन ब्रिज कर दिया गया है। बेयट द्वारका ओखा बंदरगाह के पास एक द्वीप है, जो द्वारका शहर से लगभग 30 किमी दूर है, जहां भगवान कृष्ण का प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर स्थित है।

इतना किलोमीटर लंबा है ब्रिज
प्रधानमंत्री मोदी ने 25 फरवरी को गुजरात के द्वारका में ‘सुदर्शन सेतु’ का उद्घाटन किया। यह केबल ब्रिज ओखा को समुद्र के बीच बसे बेट द्वारका (Beyt Dwarka) से जोड़ता है। अगर इसकी लंबाई पर गौर करें तो यह करीब 2.32 किलोमीटर लंबा है।

PM मोदी देश को एम्स की भी देंगे सौगात
आज दोपहर राजकोट में गुजरात के पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का भी उद्घाटन करेंगे। राजकोट एम्स के अलावा, प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चार अन्य नवनिर्मित एम्स का भी उद्घाटन करेंगे। राजकोट सहित पांच सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों का निर्माण केंद्र द्वारा ₹ 6,300 करोड़ की लागत से किया गया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img