रुद्रपुर। कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने के बाद 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, छह मरीजों का उपचार ओपीडी में करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि शेष मरीजों को इमरजेंसी और अन्य वार्डों में भर्ती कर उनका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में दूषित कुट्टू के आटे से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।



