May 5, 2026 - 6:36 pm

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार: मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, शासन ने तत्काल तैनाती के दिए आदेश

spot_img
Must Read

देहरादून। शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के निजी स्टाफ के रूप में गोपाल नयाल की तैनाती की गई है। गोपाल नयाल इससे पहले सचिव वित्त डॉ. वी. षणमुगम के साथ वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव के रूप में कार्यरत थे।
कैबिनेट मंत्री खजानदास को हरीश कुमार को निजी स्टाफ के रूप में दिया गया है, जो अभी तक अपर सचिव वंदना के साथ वरिष्ठ निजी सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे।

वहीं, विजय पाल को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का निजी स्टाफ बनाया गया है। वह पहले अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट के साथ तैनात थे।
निजी सचिव राजकुमार पाठक को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ लगाया गया है। वे अभी तक अपर सचिव झरना कमठान के साथ कार्यरत थे।

उधर, अमित कुमार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का निजी स्टाफ बनाया गया है। वे पूर्व में अपर सचिव हिमांशु खुराना के साथ तैनात थे।

मंत्री के कामकाज में अहम भूमिका
मंत्रियों के निजी स्टाफ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। यह स्टाफ मंत्री के दैनिक प्रशासनिक कार्यों, बैठकों, पत्राचार और फाइलों के निस्तारण का जिम्मा संभालता है। साथ ही मंत्री से मिलने आने वालों के कार्यक्रम तय करने और विभागीय समन्वय बनाए रखने में भी अहम कड़ी के रूप में कार्य करता है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

केदारनाथ में बर्फबारी के बीच भी जारी आस्था का प्रवाह, 12 दिन में तीन लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज सोमवार को भी बिगड़ा रहा। बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम में...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img