March 21, 2026 - 1:49 am

Rudrapur: ईद के पहले मेयर विकास शर्मा ने नमाज पर कह दी बड़ी बात, मामला गरमाया

spot_img
Must Read

रुद्रपुर के खेड़ा क्षेत्र में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई करीब आठ एकड़ जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासन और मेयर विकास शर्मा से ईदगाह में नमाज अदा करने की अनुमति मांगी है।

वहीं, मेयर विकास शर्मा ने इस मांग को सख्ती से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह जमीन हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है और किसी भी सूरत में इस पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी को आपत्ति है तो वे अपनी निजी जमीन पर नमाज अदा करें, लेकिन सरकारी जमीन का उपयोग धार्मिक गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया जाएगा।

इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में माहौल गरमाया हुआ है और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Rudrapur: कुट्टू के आटे से बना खाना खाने के बाद 11 बीमार, 5 की हालत गंभीर

रुद्रपुर। कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने के बाद 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img