March 16, 2026 - 2:05 am

Six-pack abs: 1980 में शुरू हुआ सिक्स पैक एब्स का ट्रेंड, जॉन-ऋतिक-सलमान से पहले किस बॉलीवुड अभिनेता ने की थी इसकी शुरुआत

spot_img
Must Read

मुंबई। बॉलीवुड में आज सिक्स-पैक एब्स का ट्रेंड आम हो चुका है। फिल्मों में हीरो शर्टलेस होकर अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आते हैं और फैंस भी उनसे प्रेरित होकर जिम की ओर रुख कर रहे हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि हिंदी सिनेमा में इस ट्रेंड की शुरुआत सबसे पहले किस अभिनेता ने की थी।

दरअसल, फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर सिक्स-पैक एब्स दिखाने का श्रेय अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को जाता है। वर्ष 1987 में रिलीज हुई फिल्म जलवा में उन्होंने एक सीआईडी अधिकारी की भूमिका निभाई थी। इस किरदार के लिए उन्होंने अपनी बॉडी को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म किया और स्क्रीन पर सिक्स-पैक एब्स के साथ नजर आए। उस दौर में यह दर्शकों के लिए बिल्कुल नया और चौंकाने वाला अनुभव था, क्योंकि उस समय ज्यादातर हीरो मजबूत कद-काठी के होते थे, लेकिन स्पष्ट सिक्स-पैक एब्स वाला लुक कम ही देखने को मिलता था।

हालांकि इससे पहले दारा सिंह और धर्मेंद्र जैसे कलाकार अपनी मजबूत और मस्कुलर बॉडी के लिए जाने जाते थे। पहलवान रह चुके दारा सिंह को ‘बॉलीवुड का ओरिजिनल सिक्स-पैक हीरो’ भी कहा जाता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी बॉडी को 8-पैक तक बताया गया है, लेकिन उस दौर में बॉडी को इस तरह से फिल्मी अंदाज में दिखाने का चलन नहीं था।

सिक्स-पैक एब्स को बड़े पैमाने पर लोकप्रिय बनाने का श्रेय अभिनेता सलमान खान को जाता है। 1998 में आई फिल्म प्यार किया तो डरना क्या के मशहूर गाने ओ ओ जाने जाना में उन्होंने शर्टलेस होकर अपनी फिट बॉडी दिखाई। इसके बाद युवाओं के बीच सिक्स-पैक एब्स बनाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ गया।

बाद के वर्षों में ऋतिक रोशन ने फिल्म कहो ना… प्यार है से इस ट्रेंड को और ग्लैमरस बनाया। वहीं जॉन अब्राहम को भी सिक्स-पैक एब्स का किंग कहा जाता है। फिल्मों दोस्ताना और फोर्स में उनका एब्स लुक दर्शकों को खूब पसंद आया।

वर्तमान समय में रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ समेत कई अभिनेता फिटनेस और सिक्स-पैक एब्स के लिए जाने जाते हैं, जिससे बॉलीवुड में फिट बॉडी का यह ट्रेंड लगातार मजबूत होता जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Anurag Health Update: ‘जिंदगी के लिए लड़ रहे अनुराग डोभाल’, हालत बिगड़ने पर ऑक्सीजन मास्क के साथ एम्बुलेंस से ले जाया गया अस्पताल

देहरादून। यूट्यूबर और बिग बॉस-17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल की तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई। अस्पताल से...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img