April 6, 2026 - 1:19 am

SRH vs LSG: शमी का पावरप्ले में कहर, 2023 से अब तक 25 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर पहुंचे

spot_img
Must Read

लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो अहम विकेट झटके। इसके साथ ही शमी साल 2023 से अब तक आईपीएल में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

शमी ने पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) को कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने अपने अगले ओवर की पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड (7) को पवेलियन भेज दिया। इस प्रदर्शन के साथ शमी के पावरप्ले में कुल 25 विकेट हो गए हैं। इस सूची में ट्रेंट बोल्ट 32 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार भी 25 विकेट लेकर शमी के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर 24-24 विकेट के साथ उनके पीछे हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती छह ओवर में महज 22 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। इस दौरान शमी के अलावा एक विकेट प्रिंस यादव ने लिया।

हालांकि, इसके बाद हेनरिच क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिससे टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन बनाने में सफल रही।

क्लासेन ने 41 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए, जबकि नीतीश रेड्डी ने 33 गेंदों में तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 56 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दिग्वेश राठी और मणिरमन सिद्धार्थ को एक-एक सफलता मिली। लखनऊ को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य मिला है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Uttarakhand: धामी सरकार ने दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की, सात और लोगों को मिली जिम्मेदारी

देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची रविवार को जारी कर दी। इस सूची में सात...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img