May 21, 2026 - 1:19 pm

रहमान–इम्तियाज–दिलजीत की तिकड़ी साथ, ‘क्या कमाल है’ गाने में दिखेगा जादू

spot_img
Must Read

सोशल मीडिया पर रविवार को बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान, निर्देशक इम्तियाज अली और अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ एक साथ नजर आए। तीनों ने पैपराजी के सामने एक साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। यह तिकड़ी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने ‘क्या कमाल है’ के लिए साथ आई है, जिसका संगीत ए.आर. रहमान तैयार कर रहे हैं। गाने के बोल मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

खास बात यह है कि रहमान पहली बार इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ के साथ काम कर रहे हैं। गाना जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है, जबकि फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें दिलजीत दोसांझ के साथ शर्वरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

हाल ही में जारी किए गए फिल्म के टीजर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की कहानी 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है। दर्शकों को उम्मीद है कि इम्तियाज अली एक बार फिर अपनी खास कहानी कहने की शैली से दर्शकों का दिल जीतेंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img