April 6, 2026 - 1:22 am

होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव: ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, ‘न खोलने पर ऊर्जा संयंत्र और पुल बनेंगे निशाना’

spot_img
Must Read

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर ईरान को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता है, तो अमेरिका उसके ऊर्जा संयंत्रों और पुलों पर हमले कर सकता है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए तीखी भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा, “मंगलवार को ईरान में एक ही दिन ‘ऊर्जा संयंत्र दिवस’ और ‘पुल दिवस’ मनाया जाएगा, जैसा पहले कभी नहीं हुआ। जलडमरूमध्य खोल दें, वरना नरक जैसे हालात का सामना करना पड़ेगा। देखते रहिए और प्रार्थना करिए।”

इससे पहले ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के अंदर से एक घायल एफ-15 पायलट को सुरक्षित बाहर निकाला है। उन्होंने बताया कि यह पायलट एक वरिष्ठ कर्नल हैं और उन्हें बचाने के लिए बेहद जोखिम भरा अभियान चलाया गया।

ट्रंप के अनुसार, यह रेस्क्यू ऑपरेशन दिन के उजाले में किया गया और अमेरिकी सैनिक करीब सात घंटे तक ईरान के भीतर मौजूद रहे। इस दौरान ईरानी सेना भी पायलट की तलाश में सक्रिय थी और अमेरिकी दल के करीब पहुंच रही थी।

राष्ट्रपति ने इस अभियान में शामिल सैनिकों की बहादुरी और कौशल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मिशन बहुत कम होते हैं, क्योंकि इनमें जान और संसाधनों का बड़ा खतरा होता है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर सोमवार को व्हाइट हाउस में सैन्य अधिकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।

ट्रंप ने अपने संदेश के अंत में कहा, “भगवान हमारे महान सैन्य योद्धाओं को आशीर्वाद दें।”

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Uttarakhand: धामी सरकार ने दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की, सात और लोगों को मिली जिम्मेदारी

देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची रविवार को जारी कर दी। इस सूची में सात...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img