किच्छा। महिला को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सायरा वाडा पत्नी रिचर्ड वाडा, मूल निवासी मधुबनी पार्क, सिविल लाइंस, मुरादाबाद हाल निवासी ग्राम पिपलिया किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी भूमि ग्राम पिपलिया किच्छा में स्थित है, जिसकी देखरेख के लिए वह अक्सर वहां आती-जाती रहती हैं। आरोप है कि 25 फरवरी 2025 की रात मोबाइल फोन पर रूपेंद्र सिंह उर्फ राजू ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने यह भी बताया कि वह वर्तमान में नसीरीन सांगा पत्नी जसवंत सिंह, निवासी जून एस्टेट, भीमताल (जिला नैनीताल) के साथ रह रही हैं। उनके अनुसार 30 जनवरी 2026 को भी आरोपियों द्वारा दोबारा धमकी दी गई। महिला ने आशंका जताई है कि आरोपी उनके साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं, जिससे उनकी जान-माल को खतरा है।
कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।



