March 27, 2026 - 8:04 pm

Uttarakhand News: पौड़ी पहुंचे राज्यपाल, दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

spot_img
Must Read

पौड़ी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) शुक्रवार को जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। हैलीपैड पर पहुंचने पर पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान विधायक राजकुमार पोरी समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

राज्यपाल शनिवार को कृषि एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय भरसार के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह दोपहर करीब तीन बजे सर्किट हाउस पहुंचे।

यहां उन्होंने बाल विकास, उद्योग विभाग और रीप परियोजना की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके बाद राज्यपाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा भी की।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Kichha News: एसएसपी ने नशे के कारोबारियों पर कसा शिकंजा

किच्छा। एसएसपी अजय गणपति ने शहर में नशे के बढ़ते कारोबार पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बड़े तस्करों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img