May 12, 2026 - 12:05 am

Uttarakhand: 85% मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग पूरी, 1 अप्रैल से प्री-एसआईआर का सघन अभियान

spot_img
Must Read

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 85 प्रतिशत मतदाताओं की बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) मैपिंग पूरी कर ली गई है। अब आगामी 1 अप्रैल से प्री-एसआईआर (Special Intensive Revision) के तहत सघन मैपिंग अभियान शुरू किया जाएगा।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अब तक 19 हजार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर अनुपस्थित, स्थानांतरित (शिफ्टेड) और मृत मतदाताओं की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है, जिससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके।

एक क्लिक पर बीएलओ से कर सकेंगे संपर्क

डॉ. जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक ए कॉल विद बीएलओ” फीचर शुरू किया है। इसके माध्यम से मतदाता अब एक क्लिक में अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक कर सकते हैं।

इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर या ECI-NET मोबाइल ऐप डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं। कॉल बुकिंग के बाद दो दिन के भीतर संबंधित बीएलओ स्वयं मतदाता से संपर्क करेंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

पैरेंट्स के एक सवाल ने बदल दी शरवरी की जिंदगी, सिविल इंजीनियर बनना चाहती थीं अभिनेत्री

इन दिनों अपनी आगामी फिल्म में अभिनेता वेदांग रैना के साथ नजर आने जा रहीं अभिनेत्री शरवरी फिल्म के...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img