March 26, 2026 - 3:11 am

Uttarakhand : नकली सोने की चेन के बदले दो महिलाएं ले उड़ी असली गहने, सुनार को लगाई लाखों की चपत

spot_img
Must Read

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में पांच मंदिर स्थित भल्ला ज्वेलर्स में दो महिलाएं नकली सोने की चेन के बदले असली आभूषण ले गईं। इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि महिलाओं ने विश्वास में लेकर ठगी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पांच मंदिर के पास महेंद्र भल्ला की भल्ला ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे दो महिलाएं उनकी दुकान पर आई और उन्होंने कानो के टॉप्स व गले की चेन दिखाने को कहा। दोनों ने पसंद करने के बाद टॉप्स व चेन का बिल बनाने को कहा। जैसे ही दुकानदार बिल बनाने लगा तो महिलाओं ने पर्स से एक चेन निकालकर उसके बदले आभूषण देने को कहा। दुकानदार ने चेन के पैसे बताकर आभूषणों के शेष बचे पैसों को देने को कहा तो महिलाओं ने उन पैसों को गूगल पे के माध्यम से दे दिया और वहां से निकल गईं। इसके बाद जब दुकानदार ने महिलाओं द्वारा दी गयी चेन की जांच की तो उसके होश उड़ गए। दुकानदार ने बताया कि चेन नकली है और गूगल पे पर महिला का नाम निशा दिख रहा है। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। उधर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा व महामंत्री मनोज छाबड़ा ने घटना की जानकारी ली है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img