February 26, 2026 - 8:10 am

उदयपुर में शाही अंदाज में बंधेंगे शादी के बंधन में विजय-रश्मिका, प्री-वेडिंग रस्मों की झलक आई सामने

Must Read

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब बस कुछ ही पलों में एक-दूजे के हो जाएंगे। दोनों सितारे गुरुवार को उदयपुर में शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले की रस्में पूरे उत्साह के साथ जारी हैं, जिनकी झलक कपल सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ साझा कर रहा है।

बताया जा रहा है कि यह विवाह समारोह बेहद निजी रखा गया है, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। कपल ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की थी और इसे ‘विरोश की शादी’ नाम दिया है। फिलहाल हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे प्री-वेडिंग समारोह धूमधाम से चल रहे हैं। हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें पूरे वेन्यू को पीले फूलों से सजाया गया है। खास बात यह है कि सजावट में फूलों पर विजय और रश्मिका के नाम भी उकेरे गए हैं।

कपल के प्रशंसक उन्हें दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इसी उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए दोनों लगातार अपनी शादी से जुड़ी झलकियां साझा कर रहे हैं। विजय ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए हल्दी समारोह की तस्वीरें पोस्ट कीं, वहीं रश्मिका ने भी अपनी रस्मों की झलक फैंस के साथ शेयर की है। विजय और रश्मिका ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी, जिसके बाद से ही उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज थीं। ऑनस्क्रीन भी इस जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। दोनों साथ में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब फैंस को उस पल का इंतजार है, जब यह चर्चित जोड़ी आधिकारिक रूप से जीवनसाथी बन जाएगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

काशीपुर के खिलाड़ियों का जलवा: राज्य पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण समेत 10 पदक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन

काशीपुर। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में काशीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img