March 26, 2026 - 3:17 am

कृति- शाहिद ने रजनीकांत को छोड़ा पीछे, मूवी से की करोड़ों की कमाई

spot_img
Must Read

शाहिद-कृति की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उल्झा जिया’ की रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘लाल सलाम’ से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत हुई, लेकिन इन दो अलग अलग जॉनर की फिल्मों में से दर्शकों ने किसे ज्यादा पसंद किया, देखना दिलचस्प होगा, आइये आपको बताते हैं पहले दिन के आकड़े….


बीते शुक्रवारऑडियन्स को दो अलग-अलग फ्लेवर वाली फिल्मों की ट्रीट मिली है, एक तरफ जहां शाहिद कपूर-कृति सेनन की ‘तेरी बातों में ऐसा उल्झा जिया’ रिलीज हुई, जो कि एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। वहीं दूसरी तरफ थलाइवा रजनीकांत की पैन इंडिया स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘लाल सलाम’ रिलीज हुई, बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली।

दर्शकों को पसंद आई रोबोट की लव स्टोरी

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म में रोबोट और इंसान के बीच बढ़ती लव स्टोरी को कॉमेडी के तरीके से दिखाया गया है, मशीन के साथ जुड़े इंसानी इमोशन को फैन्स ने पहले दिन काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया, सैक्निल्क की रिपोर्ट को देखें तो, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शाहिद-कृति की फिल्म ने नॉर्थ इंडिया में 6.7 करोड़ की कमाई की, वहीं पूरे भारत में फिल्म का कलेक्शन 8 करोड़ तक का रहा, दूसरे दिन फिल्म की पकड़ ढीली पड़ती दिखाई दी, दर्शकों ने फिल्म को कम रिस्पॉन्स दिया, हिंदी 2D में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11.53 प्रतिशत की रही।

लाल सलाम की धीमी रफ्तार

बेटी ऐश्वर्या के डायरेक्शन में बनी रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम को लेकर पहले दिन नॉर्थ इंडिया में ज्यादा क्रेज नहीं दिखा, हालांकि दूसरे दिन शाहिद-कृति की फिल्म को पछाड़ते हुए लाल सलाम का ऑक्यूपेंसी रेट 17.88 प्रतिशत का रहा, पहले दिन रजनीकांत की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म ने नॉर्थ इंडिया में टोटल 3.55 कर की कमाई की, वहीं पूरे भारत में कलेक्शन का आंकड़ा 4.1 करोड़ का रहा, फिल्म के लिए मुंबई में रिलीज ना होना भी एक नेगेटिव पॉइंट रहा, हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनेमा मालिकों ने इसके ठंडे रिस्पॉन्स को देखते हुए इसे स्क्रीन स्पेस ना देने का मन बनाया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img