June 25, 2026 - 3:13 am

बिग बॉस 17 की सक्सेस पार्टी पर अली गोनी ने कसा सिकंजा, यूजर्स को आया गुस्सा

spot_img
Must Read

‘बिग बॉस 14’ के एक्स कंटेस्टेंट एली गोनी ने हाल ही में ‘बिग बॉस 17’ की सक्सेस पार्टी को लेकर सवाल किया है। सोशल मीडिया पर एक्टर एली गोनी ने पोस्ट शेयर कर ‘बिग बॉस 17’ की सक्सेस पार्टी के बारे में तंज कसा है।

‘बिग बॉस 14’ के एक्स कंटेस्टेंट एली गोनी और निक्की तंबोली शो से बाहर आने के बाद भी चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में ‘बिग बॉस 17’ की सक्सेस पार्टी रखी गयी थी, जिसमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अनुराग डोभाल, अभिषेक कुमार, खानजादी, मुनव्वर फारूखी, मन्नारा चोपड़ा और अन्य कंटेस्टंट पार्टी में दोस्तों और परिवार वालों के साथ नजर आए। ‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर से निकलने के बाद खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। ‘बिग बॉस 17’ की सक्सेस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर अब एक्स कंटेस्टेंट एली गोनी ने अपने हालिया ट्वीट में ऐसी पार्टियों के बारे में सवाल किया है।

अली गोनी ने कसा तंज

‘बिग बॉस 14′ के कंटेस्टेंट एली गोनी ने ट्वीट किया की,’ये बिग बॉस पार्टी क्या होती है?’ उन्होंने ‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और बिग बॉस 13 के रनरअप असीम रियाज को भी टैग किया है। खैर, राहुल और असीम ने अभी तक अली के ट्वीट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन ‘बिग बॉस 14’ की एक्स कंटेस्टेंट निक्की तम्बोली ने उनके ट्वीट का रिएक्ट किया है,

‘बिग बॉस 14′ के कंटेस्टेंट एली गोनी ने ट्वीट किया की,’ये बिग बॉस पार्टी क्या होती है?’ उन्होंने ‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और बिग बॉस 13 के रनरअप असीम रियाज को भी टैग किया है। खैर, राहुल और असीम ने अभी तक अली के ट्वीट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन ‘बिग बॉस 14′ की एक्स कंटेस्टेंट निक्की तम्बोली ने उनके ट्वीट का रिएक्ट किया है, री-ट्वीट करते हुए निक्की तम्बोली ने लिखा,’इसे बनाने के लिए ऐसे नकली बनो। आप जानते हैं कि मेरा क्या मतलब है।’ इस ट्वीट ने बिग बॉस लवर के बीच हलचल मचा दी है। खैर, एली गोनी के ट्वीट को यूजर्स से मुले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बदल गए हैं दिन। बदल गए जज्बात बिग्ग बॉस आपने क्या किया बदल गए हो आप।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’भाई सिर्फ हिट सीजन देने वालो के झूठ होती है? सॉरी अली भाई।’

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img