February 22, 2026 - 5:05 am

देहरादून शिक्षा निदेशालय में बवाल: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला

Must Read

देहरादून। देहरादून के नानुरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद परिसर में अफरातफरी मच गई। हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनका चश्मा भी टूट गया।

जानकारी के अनुसार, अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। इस दौरान निदेशालय कर्मियों और प्रबंधन प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक पर हमला कर दिया।

घटना के समय उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर मौजूद बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे ही अशासकीय विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों को लेकर निदेशालय पहुंचे थे। हमले के बाद घायल निदेशक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

इस घटना से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने मीडिया को बताया कि रायपुर ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर विधायक और उनके समर्थक निदेशालय पहुंचे थे। उन्हें बताया गया था कि प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। इसी मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ा और हाथापाई की नौबत आ गई। उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी और उनकी ओर से शिकायत दर्ज कराई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

नीट पीजी 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने जारी किया अंतिम स्ट्रे राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के अंतिम स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img