May 14, 2026 - 8:28 pm

Dehradun: स्कूल के पीछे चल रहा था देह व्यापार, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का छापा

spot_img
Must Read

कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर में एक स्कूल के पीछे किराये के मकान में संचालित देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया।

जानकारी के अनुसार, किशननगर क्षेत्र में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत स्थानीय लोग कर रहे थे। पार्षद नंदिनी शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इलाके में अवैध गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आशीष पांडे और जंग बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मकान से तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

कैंट थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने करीब छह महीने पहले किराये पर मकान लिया था। उसी मकान में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Uttarakhand: सिडकुल मुख्यालय से 2004 भर्ती की फाइल गायब, मुकदमा दर्ज

संविदा नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी पत्रावली नहीं मिली, जानबूझकर गायब करने की आशंका देहरादून के आईटी पार्क स्थित सिडकुल मुख्यालय...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img