May 27, 2026 - 2:02 pm

मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ फिर चर्चा में, वायरल फोटो से रिश्ते की चर्चा तेज

spot_img
Must Read

निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बॉलीवुड अभिनेत्री

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के बाद उनके नए रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वैलेंटाइन वीक की वायरल तस्वीर

वायरल फोटो में अभिनेत्री हीरा कारोबारी हर्ष मेहता के साथ नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर वैलेंटाइन वीक के दौरान रोम में ली गई। तस्वीर में दोनों प्रसिद्ध ट्रेवी फाउंटेन के सामने सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रिश्ते को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पहले भी साथ दिख चुके हैं दोनों

यह पहली बार नहीं है जब दोनों को साथ देखा गया हो। अक्टूबर 2025 में मुंबई में एक कॉन्सर्ट के दौरान अभिनेत्री एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई थीं, जिन्हें बाद में सोशल मीडिया यूजर्स ने हर्ष मेहता बताया था।

कौन हैं हर्ष मेहता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हर्ष मेहता 33 वर्षीय हीरा कारोबारी हैं। दोनों के बीच करीब 19 साल का उम्र का अंतर बताया जा रहा है। जहां कुछ लोग रिश्ते की संभावना जता रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि यह मुलाकात पेशेवर कारणों से भी हो सकती है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img