किच्छा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासीगण के साथ सामूहिक रूप से सुना।
कार्यक्रम के उपरांत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम केवल संवाद नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का जन-आंदोलन है। यह कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा पहुंचाने का कार्य करता है। प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों को आत्मनिर्भरता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता के लिए प्रेरित करना अत्यंत सराहनीय है मन की बात में प्रधानमंत्री ने देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता को आवश्यक बताया। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मनमोहन सक्सेना, संदीप अरोड़ा, संजीव खन्ना, विशाल गुप्ता, श्याम सुंदर बिष्ट, प्रकाश पंत, धनीराम, ओम तनेजा, सुभाष तनेजा, विकी अरोड़ा, संदीप गोयल, बाबू अल्वी, विजय अरोड़ा, पूरन भट्ट थे।
Must Read


