April 10, 2026 - 4:36 am

हाइवे पर चलती कार में आग लगने से पूरी गाड़ी जलकर हुई खाक।सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर पाया काबू।

spot_img
Must Read

किच्छा। कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती कार में अचानक आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। कार में मौजूद चालक एवं युवक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कार से आग की तेज लपटें उठने लगी। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में पूरी कार जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार नगर के रुद्रपुर मार्ग पर हाईवे स्थित प्रेमदीप मैरिज हॉल के निकट चलती जैन कार संख्या यूके 06 सी ए 7108 में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान कार स्वामी करण कुमार अपने भाई आकाश कुमार के साथ गाड़ी में मौजूद थे। आग लगने के बाद दोनों युवकों ने तुरंत कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग लगने से पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पर दमकल टीम प्रभारी मदन सिंह के नेतृत्व में फायरमैन दीपक सिंह, फायरमैन भवान सिंह, फायरमैन प्रमोद सोन की टीम दमकल गाड़ी लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घटना में पूरी गाड़ी जलकर नष्ट हो गई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

ओटीटी पर आएगी ‘धुरंधर 2’, 22 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) रिलीज के 22 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img