May 27, 2026 - 10:45 am

विधायक तिलक राज बेहड़ के प्रयासों से 6 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को 58 लाख रुपये मरम्मत हेतु स्वीकृत

spot_img
Must Read

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि उनके पूर्व में शिक्षा विभाग को भेजे गए पत्रों और लगातार किए गए प्रयासों के फलस्वरूप किच्छा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के भवनों की मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु धनराशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने बताया कि “प्राथमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास योजना” के अंतर्गत राज्य स्तर पर उपलब्ध कराई गई धनराशि में से किच्छा विधानसभा के 6 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए लगभग ₹58 लाख की राशि आवंटित की गई है, जिससे विद्यालयों में मरम्मत, रंग-रोगन, छत सुधार, फर्श, शौचालय एवं अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।

स्वीकृत विद्यालयों एवं धनराशि का विवरण इस प्रकार है—
राजकीय प्राथमिक विद्यालय धौराडाम – ₹9.77 लाख,राजकीय प्राथमिक विद्यालय छींनक़ी – ₹9.72 लाख
राजकीय प्राथमिक विद्यालय दरऊ द्वितीय – ₹9.77 लाख
राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 9/10 – ₹9.77 लाख
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिड़ोरा – ₹9.74 लाख
राजकीय प्राथमिक विद्यालय धौराडाम प्रथम – ₹9.67 लाख
एक अन्य स्वीकृत सहित कुल लगभग ₹58 लाख रूपये की धनराशि आवंटित की गई है.

विधायक बेहड़ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। विद्यालयों की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन कार्यों के पूर्ण होने से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा अभिभावकों का भी सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
उन्होंने शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र के अन्य विद्यालयों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शासन स्तर पर उठाया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img