February 24, 2026 - 5:25 am

किच्छा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में विराट हिंदू सम्मेलन, सामाजिक कुरीतियों व जातीय भेदभाव मिटाने का संकल्प

Must Read

किच्छा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिंदू सम्मेलन में सैकड़ो लोगों ने शिरकत की और समाज में फैली कुरीतियों और जातियों के भेदभाव को मिटाकर हिंदू समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया गया। उत्तरांचल कॉलोनी में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ वरिष्ठ पुरोहित प्रभात कुमार आर्य, बृजपाल चौधरी, शैली बंसल, कैलाश चंद्र त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम में रुद्रपुर से आए आर्य समाज के पुरोहित प्रभात कुमार आर्य ने कहा कि भारत एकता का प्रतीक रहा है और हिंदू समाज ने हमेशा अहिंसा अपना कर समाज व देश हित में मानवता का संदेश दिया है। महिला वक्ता शैली बंसल ने कहा कि एक बच्चे के लिए उसकी मां ही पहली गुरु होती है और महिला के हाथों में पूरे परिवार का आचरण, व्यवहार और संस्कार की बागडोर होती है। उन्होंने हर महिला से आह्वान करते हुए कहा कि अपने घर और परिवार का वातावरण शुद्ध करें और बच्चों को महापुरुषों, अपने पूर्वजों और धर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दे। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सिलाई सेंटर के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली मीरा तिवारी, महिला ई- रिक्शा चालक रिंकू गोस्वामी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन भुवन चंद जोशी एवं संतोष शर्मा द्वारा किया गया। समापन अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संजीव खन्ना, संजीव कुमार सिंह, तारी टाकुली, शैली फुटेला, प्रेमलता चौहान, सुभाष तनेजा, राजेश शुक्ला, संगीता शर्मा, विवेक राय, कमल भाटिया, महेंद्र पाल, अभिषेक सक्सेना, भूपेंद्र नेगी,श्रीकांत राठौर, बीना पांडे थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

उदयपुर में होगी विजय-रश्मिका की शाही शादी, तीन स्तर की सुरक्षा—सिर्फ 100 मेहमान होंगे शामिल

उदयपुर। अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी अब बेहद करीब है। दोनों को सोमवार को हैदराबाद से...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img