April 13, 2026 - 12:18 pm

किच्छा की सड़कों की गुणवत्ता पर विधायक तिलक राज बेहड़ सख्त, मंत्री को पत्र लिखकर टेंडर प्रक्रिया पर उठाए सवाल

spot_img
Must Read

किच्छा। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की खराब गुणवत्ता को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज को पत्र भेजकर विभागीय टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

विधायक ने पत्र में कहा है कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र में राज्य योजनाओं से स्वीकृत सड़कों के टेंडर 20 प्रतिशत से लेकर 40-41 प्रतिशत तक कम दरों पर स्वीकृत किए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि अत्यधिक कम दरों पर दिए गए टेंडरों के कारण निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और हाल ही में निर्मित कई सड़कें शुरुआती दौर में ही उखड़ने लगी हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद निर्माण कार्य विभागीय मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता को भी कई बार पत्र लिखे, लेकिन न तो गुणवत्ता की समुचित जांच कराई गई और न ही संबंधित ठेकेदारों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

बेहड़ ने बताया कि इस बार भी लगभग 40 प्रतिशत कम दर पर टेंडर स्वीकृत किया गया है, जो विभागीय मानकों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर जनता में रोष बढ़ता जा रहा है और यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य हो सकते हैं। विधायक ने मंत्री के साथ ही लोक निर्माण विभाग के सचिव, प्रमुख अभियंता, अधीक्षण अभियंता तथा अधिशासी अभियंता को भी पत्र लिखकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया है। उन्होंने अत्यधिक निम्न दरों पर स्वीकृत टेंडरों को निरस्त कर पारदर्शी व मानकानुसार पुनः निविदा प्रक्रिया अपनाने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस गंभीर विषय पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से सदन में उठाया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Rudrapur: अटरिया मेले में इस बार फीकी पड़ी रौनक, दिन में सन्नाटा, शाम को जुट रही भीड़

रुद्रपुर। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शुरू होने वाला अटरिया मेला इस बार अन्य वर्षों की तुलना में फीका...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img