February 26, 2026 - 11:07 am

Uttarakhand: प्रदेश में 25 अप्रैल से शुरू होगी मकान गणना, पहली बार खुद भी कर सकेंगे स्व-गणना

Must Read

प्रदेश में आगामी जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना के पहले चरण के तहत मकानों की गणना 25 अप्रैल से शुरू होगी। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। खास बात यह है कि इस बार लोगों को अपने मकान की स्व-गणना का विकल्प भी वेबसाइट के माध्यम से दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की ओर से पहले चरण की अधिसूचना जारी की गई है। मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई तक कराया जाएगा।

राज्य में जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी दीपक कुमार ने जनगणना को सुचारु रूप से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया है। वहीं जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मकान गणना से पहले 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 15 दिन की अवधि में आम जनता को स्व-गणना का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए पोर्टल जल्द लॉन्च होगा, जिसमें 33 सवालों के जवाब देने होंगे।

स्व-गणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

स्व-गणना के दौरान भवन, परिवार और सुविधाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी जाएगी, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—

  1. भवन या जनगणना मकान नंबर
  2. फर्श, दीवार और छत की निर्माण सामग्री
  3. मकान का उपयोग और स्थिति
  4. परिवार क्रमांक व सदस्यों की संख्या
  5. परिवार के मुखिया का नाम, लिंग और सामाजिक वर्ग
  6. मकान का स्वामित्व और कमरों की संख्या
  7. विवाहित दंपतियों की संख्या
  8. पेयजल का स्रोत और उपलब्धता
  9. बिजली या प्रकाश का स्रोत
  10. शौचालय व उसका प्रकार
  11. गंदे पानी की निकासी व्यवस्था
  12. बाथरूम की उपलब्धता
  13. रसोईघर व एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन
  14. खाना पकाने का ईंधन
  15. रेडियो, टीवी, इंटरनेट, कंप्यूटर जैसी सुविधाएं
  16. मोबाइल, फोन और स्मार्टफोन की उपलब्धता
  17. साइकिल, दोपहिया और चारपहिया वाहन
  18. परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
  19. जनगणना संबंधी सूचना के लिए मोबाइल नंबर

अधिकारियों के अनुसार स्व-गणना से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल होगी तथा लोगों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा मिलेगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

काशीपुर के खिलाड़ियों का जलवा: राज्य पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण समेत 10 पदक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन

काशीपुर। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में काशीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img