April 13, 2026 - 12:26 pm

काशीपुर के खिलाड़ियों का जलवा: राज्य पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण समेत 10 पदक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन

spot_img
Must Read

काशीपुर। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में काशीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण समेत कुल दस पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चयन बेंगलुरू में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है। 21 और 22 फरवरी को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग क्लासिक स्टेट चैंपियनशिप में काशीपुर के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सब-जूनियर वर्ग में शिव, रानी और खुशबू ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि आहना सिंह ने रजत और शदमान अली व शिखर सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग में शिवानी, हरमन सिंह और गुरमुख सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। कुसमी, रूपाली और शक्ति सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सभी खिलाड़ी स्टेडियम में कोच जसविंद कौर जस्सी से प्रशिक्षण लेते हैं। प्रतियोगिता में विजेताओं को एशिया पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की महासचिव द्वारा पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित खेल क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Rudrapur: अटरिया मेले में इस बार फीकी पड़ी रौनक, दिन में सन्नाटा, शाम को जुट रही भीड़

रुद्रपुर। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शुरू होने वाला अटरिया मेला इस बार अन्य वर्षों की तुलना में फीका...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img