June 4, 2026 - 1:06 am

Udham Singh Nagar: रुद्रपुर में नमाज पढ़ रहे बुजुर्ग से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

spot_img
Must Read

रुद्रपुर क्षेत्र में नमाज अदा कर रहे एक व्यक्ति के साथ कथित रूप से सामूहिक मारपीट, गालीगलौज और जबरन धार्मिक नारे लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर-13 रेशमबाड़ी, रुद्रपुर निवासी शाहिद (55) ने शिकायत दी है कि बीते मंगलवार को वह एक खाली स्थान पर नमाज पढ़ रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे अरविंद शर्मा और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की, गालीगलौज की और जबरन धार्मिक नारे लगवाने का प्रयास किया। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो की जांच भी की जा रही है।

एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में समुदाय विशेष के व्यक्ति से अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना सामने आई है। मामले की विवेचना जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई की मांग, ज्ञापन सौंपा

घटना के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से मुलाकात कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वार्ड-13 के पार्षद अशफाक अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता सोफिया नाज और फरमान सिद्दीकी सहित कई लोगों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि रमजान के दौरान नमाज अदा कर रहे बुजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी, वायरल वीडियो को डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखने, पीड़ित को सुरक्षा और चिकित्सीय सहायता देने की मांग की। एसएसपी ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि करते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img