June 1, 2026 - 5:27 am

25 साल बाद भी पॉपुलर है ‘पू’ का स्टाइल: मनीष मल्होत्रा ने याद किए कभी खुशी कभी गम के आइकॉनिक लुक्स

spot_img
Must Read

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम के 25 साल पूरे होने पर खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में करीना कपूर खान के आउटफिट्स आज भी पॉप कल्चर का अहम हिस्सा बने हुए हैं।

मनीष ने इंस्टाग्राम पर नीसा देवगन का लुक शेयर किया, जो फिल्म में करीना के लोकप्रिय किरदार ‘पू’ के स्टाइल से प्रेरित है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा कि करीना के कॉस्ट्यूम आज भी दर्शकों के बीच बेहद पसंद किए जाते हैं।

उन्होंने फिल्म के मशहूर गीत बोले चूड़ियां का भी जिक्र किया। मनीष के मुताबिक इस गाने ने भारतीय शादियों में संगीत समारोह और परिवार के साथ सामूहिक डांस की परंपरा को खास पहचान दिलाई, जो आज भी बरकरार है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img