June 4, 2026 - 12:24 am

Invitation: अल्लू अर्जुन के भाई के वेडिंग फंक्शन में पहुंचे विजय-रश्मिका, तेलंगाना के सीएम को दिया अपने रिसेप्शन का न्यौता

spot_img
Must Read

रश्मिका मंदाना ने रविवार को रेवंत रेड्डी को अपने वेडिंग रिसेप्शन का औपचारिक न्यौता दिया। रश्मिका और विजय देवरकोंडा का रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में आयोजित होगा। समारोह में साउथ सिनेमा जगत के कई बड़े कलाकारों के साथ अन्य चर्चित हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

सीएम परिवार से भी की मुलाकात

न्योता देने के दौरान रश्मिका ने मुख्यमंत्री के परिवार से भी मुलाकात की। उन्होंने गीता रेड्डी से भेंट की, जिन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

अल्लू शिरीष के प्री-वेडिंग फंक्शन में दिखा कपल

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद रश्मिका और विजय, अल्लू शिरीष के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचे। इस मौके पर अल्लू अर्जुन भी मौजूद रहे और दोनों को देखकर काफी खुश नजर आए।

फंक्शन में कपल का सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। सभी ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img