June 12, 2026 - 3:09 am

Dehradun: होली पर गुब्बारे फेंकने को लेकर बवाल, चकराता रोड पर दो पक्ष भिड़े

spot_img
Must Read

होली के दौरान पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर शहर में विवाद का मामला सामने आया है। चकराता रोड पर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इस दौरान तोड़फोड़ भी हुई। सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बीते दिन चकराता रोड पर दीपक पुत्र जगमेर सिंह अपने दोस्त अक्षय के साथ खड़ा था। इसी दौरान उसका मन आनंद पुत्र शम्मी आनंद, निवासी 145 लूनिया मोहल्ला से पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली नगर पहुंचकर अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img