June 12, 2026 - 3:11 am

शादी में हर्ष फायरिंग से युवक की मौत, रुद्रपुर के पार्षद पर आरोप

spot_img
Must Read

पंजाब के बलाचौर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक की मौत के मामले में रुद्रपुर के एक पार्षद का नाम सामने आने से सनसनी फैल गई है। मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस आरोपी की तलाश में उत्तराखंड पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से दबिश दी, हालांकि आरोपी हाथ नहीं लग सका।

जानकारी के अनुसार, बलाचौर स्थित चौधरी पैलेस मैरिज पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान अचानक फायरिंग हो गई। इसी दौरान चली गोली एक युवक के सीने में जा लगी। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पंजाब पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। छानबीन के दौरान सामने आया कि फायरिंग रुद्रपुर के एक स्थानीय पार्षद की लाइसेंसी अथवा निजी पिस्टल से हुई बताई जा रही है। इसके बाद पंजाब पुलिस की एक टीम जांच के सिलसिले में रुद्रपुर पहुंची।

रुद्रपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पंजाब पुलिस के आगमन की सूचना मिलते ही रम्पुरा चौकी को अवगत करा दिया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त रूप से दबिश दी गई, लेकिन उसकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, युवक की मौत सीने में लगी गोली के कारण हुई। फोरेंसिक साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य पहलुओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

इस घटना ने रुद्रपुर की स्थानीय राजनीति में भी हलचल मचा दी है। एक जनप्रतिनिधि का नाम गंभीर आपराधिक मामले में सामने आने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, शादी जैसे खुशी के मौके पर हुई इस वारदात से दोनों राज्यों में सनसनी का माहौल है।

फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले में अहम खुलासा हो सकता है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img