June 7, 2026 - 2:12 pm

होली के बाद 17 मार्च से शुरू होंगी प्रारंभिक स्कूलों की वार्षिक गृह परीक्षाएं

spot_img
Must Read

जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक गृह परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों का हिंदी विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा। परीक्षाएं 24 मार्च तक चलेंगी, जबकि 31 मार्च तक परिणाम घोषित कर एक अप्रैल से विद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू कर दिया जाएगा।

जिले में 786 प्राथमिक और 200 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें पढ़ने वाले करीब एक लाख विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम के तहत 17 मार्च को हिंदी, 18 मार्च को गणित, 20 मार्च को अंग्रेजी, 23 मार्च को पर्यावरणीय अध्ययन और 24 मार्च को संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

शिक्षा विभाग के अनुसार शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन ही परीक्षा परिणाम भी जारी किए जाने की संभावना है। इसे लेकर विभाग पर समयबद्ध तरीके से गृह वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराने और परिणाम घोषित करने का दबाव भी है।

बताया गया कि पिछले वर्षों में पहले गृह परीक्षाएं कराई जाती थीं और उसके बाद बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होती थीं, लेकिन इस वर्ष परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। ऐसे में होली के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षाएं देनी होंगी।

विभाग की ओर से सभी प्रारंभिक विद्यालयों को गृह परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी गई है और समय से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img