संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और एकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे।
सिविल सेवा परीक्षा की लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी, जबकि इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच आयोजित किए गए। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) तथा केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ‘A’ और ‘B’ में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।
श्रेणीवार चयनित उम्मीदवार
| श्रेणी | चयनित उम्मीदवार |
|---|---|
| सामान्य (General) | 317 |
| ईडब्ल्यूएस | 104 |
| ओबीसी | 306 |
| एससी | 158 |
| एसटी | 73 |
| कुल | 958 |
आयोग के अनुसार 348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल (अस्थायी) रखा गया है। इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के सत्यापन के बाद ही उनके चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अलावा दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है।
UPSC ने बताया कि उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
टॉप-20 उम्मीदवारों की सूची
| क्रमांक | रोलनंबर | नाम |
|---|---|---|
| 1 | 1131589 | अनुज अग्निहोत्री |
| 2 | 4000040 | राजेश्वरी सुवे एम |
| 3 | 3512521 | एकांश ढुल |
| 4 | 0834732 | राघव झुनझुनवाला |
| 5 | 0409847 | ईशान भटनागर |
| 6 | 6410067 | जिनिया अरोड़ा |
| 7 | 0818306 | ए आर राजा मोहिद्दीन |
| 8 | 0843487 | पक्षल सेक्रेटरी |
| 9 | 0831647 | आस्था जैन |
| 10 | 1523945 | उज्ज्वल प्रियांक |
| 11 | 1512091 | यशस्वी राज वर्धन |
| 12 | 0840280 | अक्षित भारद्वाज |
| 13 | 7813999 | अनन्या शर्मा |
| 14 | 5402316 | सुरभि यादव |
| 15 | 3507500 | सिमरनदीप कौर |
| 16 | 0867445 | मोनिका श्रीवास्तव |
| 17 | 0829589 | चितवन जैन |
| 18 | 5604518 | श्रुति आर |
| 19 | 0105602 | निसार दिशांत अमृतलाल |
| 20 | 6630448 | रवि राज |
कुल 1087 पदों पर होगी भर्ती
आयोग के अनुसार सरकार ने विभिन्न सेवाओं में कुल 1087 पदों पर भर्ती की सूचना दी है। इनमें IAS के 180, IFS के 55 और IPS के 150 पद शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ‘A’ में 507 और ग्रुप ‘B’ में 195 पद भरे जाएंगे।
सेवा अनुसार रिक्तियां
| सेवाएं | सामान्य | EWS | OBC | SC | ST | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
| आईएएस | 74 | 18 | 47 | 28 | 13 | 180 |
| आईएफएस | 22 | 06 | 15 | 08 | 04 | 55 |
| आईपीएस | 60 | 15 | 42 | 22 | 11 | 150 |
| केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘A’ | 211 | 48 | 141 | 73 | 34 | 507 |
| ग्रुप ‘B’ सेवाएं | 79 | 17 | 61 | 27 | 11 | 195 |
| कुल | 446 | 104 | 306 | 158 | 73 | 1087 |
आयोग ने यह भी बताया कि कुल रिक्तियों में दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के 42 पद शामिल हैं। इनमें PwBD-1 के 10, PwBD-2 के 14, PwBD-3 के 9 और PwBD-5 के 9 पद निर्धारित किए गए हैं।



