March 12, 2026 - 2:05 pm

Udham Singh Nagar News: टनकपुर के कार्तिक बने सेना में लेफ्टिनेंट

spot_img
Must Read

टनकपुर क्षेत्र के नायकगोठ निवासी कार्तिक सिंह ज्याला ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान उनके कंधों पर सितारे सजाए गए।

कार्तिक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, बेंगलुरु से प्राप्त की, जहां से उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री हासिल की।

चेन्नई में आयोजित सीडीएस पासिंग आउट परेड में उनके पिता रमेश सिंह ज्याला और माता बबीता ने उनके कंधों पर सितारे सजाए। इस अवसर पर कार्तिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।

कार्तिक के पिता रमेश सिंह ज्याला भारतीय सेना की एएमसी शाखा में सूबेदार पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी माता बबीता दिल्ली के एक स्कूल में शिक्षिका हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Movies On Passive Euthanasia: इच्छामृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट की अनुमति, ‘गुजारिश’ ही नहीं; इन फिल्मों में भी दिखाई गई इच्छा मृत्यु की कहानी

जीवन को जहां एक खूबसूरत उपहार माना जाता है, वहीं मृत्यु एक अटल सत्य है। हर व्यक्ति चाहता है...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img