March 9, 2026 - 5:25 pm

International Women’s Day: सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं, महिलाओं की ताकत और महत्व को किया सलाम

spot_img
Must Read

आज दुनिया भर में International Women’s Day मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सिनेमा जगत के कई सितारों ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान और ताकत को सलाम किया। सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स ने अपने संदेश साझा कर महिलाओं को प्रेरित किया।

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि हर महिला अपने तरीके से कमाल की होती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं काबिल मल्टीटास्कर होती हैं, जो होममेकर और बिजनेस वुमन के रूप में वर्क-लाइफ बैलेंस की कला में महारत हासिल करती हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि वे भगवान की अनोखी रचना हैं और उन्हें अपनी शर्तों पर जिंदगी का आनंद लेना चाहिए।

वहीं अभिनेत्री करीना कपूर ने भी खास अंदाज में Women’s Dayकी बधाई दी। उन्होंने अपनी चर्चित फिल्म जब वी मेट का लोकप्रिय डायलॉग साझा करते हुए लिखा, “कभी मत भूलिए कि आप अपनी फेवरेट हैं।”

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें साझा करते हुए महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि उस महिला को सलाम, जिसने स्क्रीन पर उनकी कहानियों को आकार दिया और स्क्रीन के बाहर उनकी जिंदगी को प्रेरणा दी।

लेखिका और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए महिला दिवस पर लिखा गया अपना लेख साझा किया। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि उन्होंने आखिरी बार अपनी मां को कब बताया था कि वह उनके लिए कितनी मायने रखती हैं।

वहीं अभिनेता अनुपम खेर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि महिला दिवस के अवसर पर दुनिया की सभी महिलाओं को उनका दिल से सलाम है। उन्होंने कहा कि जो किसी और जिंदगी को जन्म देने की ताकत रखती है, वह सबसे महान होती है और वह एक महिला है।

महिला दिवस के मौके पर फिल्मी सितारों के इन संदेशों ने महिलाओं के सम्मान और उनके महत्व को फिर से रेखांकित किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

यूट्यूबर यूके राइडर 07 का कार एक्सीडेंट, घायल अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती; वीडियो में भाई को पुकारते दिखे

देहरादून। यूके राइडर 07 के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की कार का शनिवार देर रात एक्सीडेंट हो...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img