April 24, 2026 - 8:42 pm

ऋषिकेश में 38वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज, 80 देशों के 1200 से अधिक साधक पहुंचे

spot_img
Must Read

ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में सोमवार से 38वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ हो गया। यह महोत्सव 15 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब 80 देशों से आए 1200 से अधिक योग जिज्ञासु और योगाचार्य भाग ले रहे हैं। साथ ही 30 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, उच्चायुक्त और राजदूत भी इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं।

महोत्सव के दौरान संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, मशहूर ड्रम वादक शिवमणि, गायिका रूना रिजवी तथा राधिका दास एंड फ्रेंड्स की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बताया कि महोत्सव में 13 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और 14 मार्च को राज्यपाल गुरमीत सिंह प्रतिभाग करेंगे।

महोत्सव में शिवा रिया, आनंद मेहरोत्रा, किया मिलर, रूना रिजवी, शिवमणि, स्टीवर्ट गिलक्रिस्ट, साध्वी आभा सरस्वती, गंगा नंदिनी, आध्या, डॉ. गणेश राव और डॉ. एच.आर. नागेंद्र सहित कई वक्ता आध्यात्मिक सत्रों में भाग लेंगे। इसके अलावा टॉमी रोसेन, एरिका कॉफमैन, मोहन भंडारी और डॉ. इंदु शर्मा सहित अंतरराष्ट्रीय योग गुरुओं द्वारा योग कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों को 150 से अधिक योग कक्षाओं, कार्यशालाओं, प्रवचनों और संवाद सत्रों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इनमें कुंडलिनी योग, हठ योग, योग निद्रा, प्राणायाम, ध्यान, आयुर्वेद, ध्वनि चिकित्सा, भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत जैसे विविध विषय शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

I-PAC छापेमारी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आचरण ने लोकतंत्र को खतरे में डाला

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और Enforcement Directorate (ईडी) के बीच चल रहे विवाद में...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img