पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच दुबई से बड़ी खबर सामने आई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएक्सबी) के पास सुरक्षा एजेंसियों ने उड़ रहे दो ड्रोन को मार गिराया। गिरने के बाद ड्रोन एयरपोर्ट के नजदीक आ गिरे, जिससे वहां मौजूद चार लोग घायल हो गए।
दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट के आसपास संदिग्ध रूप से उड़ रहे दो ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया। ड्रोन के गिरने से आसपास मौजूद लोगों को चोटें आईं।
अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में दो घाना के नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक भारतीय नागरिक को मध्यम स्तर की चोट लगी है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना के बावजूद दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि ड्रोन कहां से आए और इन्हें किस उद्देश्य से उड़ाया गया था।



