March 14, 2026 - 3:41 am

Saudi Arabia: शहबाज शरीफ की क्राउन प्रिंस से मुलाकात, पश्चिम एशिया संकट पर सऊदी अरब को समर्थन

spot_img
Must Read

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से जेद्दा में विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया के मौजूदा तनावपूर्ण हालात में सऊदी अरब के प्रति पाकिस्तान की एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया।

यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के साथ उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार तथा सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर भी जेद्दा पहुंचे थे।

बैठक में दोनों देशों के नेताओं ने क्षेत्र के ताजा घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा की और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। इस दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भरोसा दिलाया कि पाकिस्तान हर परिस्थिति में सऊदी अरब के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

पाकिस्तान के सामने संतुलन की चुनौती

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच पिछले वर्ष सितंबर में एक रक्षा समझौता हुआ था। इसके तहत किसी तीसरे देश के हमले की स्थिति में दोनों देशों ने एक-दूसरे की रक्षा करने का वादा किया है। यह समझौता उस समय हुआ था जब इस्राइल ने कतर में हमास नेताओं को निशाना बनाया था।

हालांकि, ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव ने पाकिस्तान के लिए स्थिति को कुछ जटिल बना दिया है, क्योंकि ईरान उसका पड़ोसी देश है और उसके साथ भी पाकिस्तान के अच्छे संबंध हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पहले ही कह चुके हैं कि जरूरत पड़ने से पहले ही पाकिस्तान सऊदी अरब की मदद के लिए तैयार रहेगा।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में मसूद पेजेश्कियान से भी फोन पर बात की थी और क्षेत्रीय तनाव के शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत पर जोर दिया था।

पहले भी हुआ था उच्चस्तरीय दौरा

इससे पहले सात मार्च को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने भी सऊदी अरब का दौरा किया था। उन्होंने सऊदी रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान से मुलाकात की थी। उस दौरान ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमलों से उत्पन्न सुरक्षा खतरों पर चर्चा हुई थी और रक्षा समझौते के तहत उनसे निपटने के उपायों पर विचार किया गया था।

उधर उप-प्रधानमंत्री इशाक डार भी हाल के दिनों में सऊदी और ईरानी विदेश मंत्रियों से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने ईरान से अपील की है कि वह सऊदी अरब पर किसी तरह का हमला न करे। पाकिस्तान इस पूरे विवाद में मुस्लिम देशों के साथ संवाद बनाए रखते हुए क्षेत्र में शांति कायम रखने की कोशिश कर रहा है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

ईरान-इजराइल तनाव का असर: देश में रसोई गैस को लेकर अफरातफरी, कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से कारोबार प्रभावित

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत की रसोई तक पहुंच गया है। ईरान, इजराइल और...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img