May 3, 2026 - 7:43 am

UP: साक्ष्य के अभाव में बहाल हुए आईएएस अभिषेक प्रकाश, सामान्य प्रशासन विभाग में बने सचिव

spot_img
Must Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने निलंबित चल रहे आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को बहाल कर दिया है। उन्हें सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर तैनाती दी गई है। नियुक्ति विभाग ने शनिवार को बहाली का आदेश जारी किया था और रविवार, 15 मार्च से उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया।

बताते चलें कि 2006 बैच के आईएएस अधिकारी और इन्वेस्ट यूपी के पूर्व सीईओ अभिषेक प्रकाश को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया था। उन पर एक सोलर कंपनी से प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले घूस मांगने का आरोप लगा था। आरोपों के बाद प्रदेश सरकार ने 20 मार्च 2025 को उन्हें निलंबित कर दिया था।

इस मामले में फरवरी 2026 में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए साक्ष्यों के अभाव में उनके खिलाफ दाखिल चार्जशीट को रद्द कर दिया था। इसके बाद शासन स्तर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा में बहाल कर दिया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Uttarakhand: रामनगर-देहरादून के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन, तिरुमदारा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

रामनगर और देहरादून के बीच यात्रियों को जल्द सीधी रेल सेवा की सौगात मिलने जा रही है। इस संबंध...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img