हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने डामकोठी में कुंभ से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को तैयारियों को समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत पूजा-अनुष्ठान भी संपन्न किया। इसके उपरांत वह जगतगुरु आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान आश्रम के संत-महंत भी मौजूद रहे।



